Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार में नई सरकार का बड़ा दांव! नीतीश कैबिनेट के 10 फैसलों से बदलेगा उद्योग और रोजगार का पूरा खेल?
    Breaking News

    बिहार में नई सरकार का बड़ा दांव! नीतीश कैबिनेट के 10 फैसलों से बदलेगा उद्योग और रोजगार का पूरा खेल?

    AdminBy AdminNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई. बैठक मुख्य सचिवालय में आयोजित हुई, जिसमें कुल 10 एजेंडे पर मुहर लगी. सरकार का सबसे बड़ा फोकस राज्य में उद्योगों का जाल बिछाने, निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर रहा.

    नीतीश कुमार सरकार ने नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने और पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी स्थापित करने की योजना पर भी तेजी से काम शुरू किया जाएगा. स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए नीति में संशोधन किया जाएगा, ताकि युवा उद्यमियों को फंडिंग, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध हो सके.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि 2020-25 के बीच 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार मिला है. अब 2025-30 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है. राज्य को “ग्लोबल बैक-एंड हब” और “ग्लोबल वर्कप्लेस” बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी फोकस

    राज्य में नई चीनी मिलें लगाने और बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करने की नीति भी तैयार है. इसके अलावा शहरों के आधुनिक विकास के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन स्थापित किया जाएगा.

    इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमिटी गठित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे. यह कमिटी छह महीने में रिपोर्ट देगी.

     

    बैठक में 1 से 5 दिसंबर तक बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी देकर राज्यपाल को भेज दिया गया है. इसी सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण, स्पीकर का चुनाव और सरकार का विश्वास मत होगा.

    कैबिनेट के 10 प्रमुख फैसले

    1. बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग विकसित करने का निर्णय
    2. नए औद्योगिक क्लस्टर और पुराने क्षेत्रों के पुनर्जीवन की योजना
    3. डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करने की तैयारी
    4. ग्लोबल कैपेबिलिटी, मेगा टेक और फिनटेक सिटी विकसित करने का प्रस्ताव
    5. स्टार्टअप नीति में संशोधन और युवा उद्यमियों को सहायता
    6. नई चीनी मिलें लगाने और बंद मिलों को शुरू करने की योजना
    7. बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना
    8. उद्योग और रोजगार विकास के लिए उच्चस्तरीय कमिटी गठन
    9. युवाओं को 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य दोबारा दोहराया
    10. 1-5 दिसंबर तक बिहार विधानमंडल सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.