Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में सनसनी: स्वर्णरेखा नदी में मिला युवक का शव
    Breaking News

    जमशेदपुर में सनसनी: स्वर्णरेखा नदी में मिला युवक का शव

    AdminBy AdminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jamshedpur murder, jamshedpur murder news, jamshedpur murder case, jamshedpur murder video, jamshedpur, jamshedpur news, jamshedpur kand, jamshedpur crime, jamshedpur knife, jamshedpur cctv video, jamshedpur water park, jamshedpur police, jamshedpur crimes, jamshedpur sitaramdera news, jamshedpur stabbed, jamshedpur killing, azad reporter jamshedpur, crimes in jamshedpur, city news jamshedpur, jamshedpur news live, jamshedpur today news, jamshedpur news today, jamshedpur crime news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया। ओलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एन में रहने वाले श्यामनगर निवासी प्रदीप साव का शव गुरुवार सुबह नदी से बरामद किया गया। मृतक पेशे से प्लंबर था।

    30 नवंबर की रात से था लापता

    परिवार के अनुसार, प्रदीप 30 नवंबर की रात से घर नहीं लौटा था। उसके भाई दीपक साव ने ओलिडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने नदी किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान प्रदीप का शव पानी से बाहर निकाला गया।

    तीन साथियों पर हत्या का शक, पुलिस हिरासत में

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रदीप के तीन साथियों ने ही उसकी हत्या की। आशंका है कि 30 नवंबर की रात इन लोगों ने किसी धारदार हथियार से प्रदीप की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को नदी में फेंक दिया।
    ओलिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    सूत्रों के मुताबिक, संदिग्धों की निशानदेही पर ही शव की बरामदगी संभव हो पाई, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रदीप का स्थानीय युवकों—
    कुंदन पोलियो, रवि बाला, और बाबू उर्फ लूडो—से विवाद हुआ था और उन्होंने प्रदीप के साथ मारपीट भी की थी। परिवार को शक है कि यही युवक उसे नदी किनारे ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई और हत्या के बाद शव को पानी में फेंक दिया गया।

    परिवार ने यह भी बताया कि प्रदीप का मोबाइल फोन उसी रात से स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे आशंका और गहरी हो गई थी।

    azad reporter jamshedpur city news jamshedpur crimes in jamshedpur jamshedpur jamshedpur cctv video jamshedpur crime jamshedpur crime news jamshedpur crimes jamshedpur kand jamshedpur killing jamshedpur knife jamshedpur murder jamshedpur murder case jamshedpur murder news jamshedpur murder video jamshedpur news jamshedpur news live jamshedpur news today jamshedpur police jamshedpur sitaramdera news jamshedpur stabbed jamshedpur today news jamshedpur water park
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.