Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड
    Breaking News

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Palamu News, ASI Suspension, Jharkhand Police, Liquor Smuggling, Crime News, Palamu Updates, Sadar Thana, ACB Action, Jharkhand Crime
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Palamu: पलामू जिले में सदर थाना में तैनात एएसआई अभिमन्यु सिंह को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग करने और वाहन मालिक से पैसे की मांग कराने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।

    लावारिस वाहन से शुरू हुई पूरी कार्रवाई

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एक वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा मिला था। इसकी तस्वीर खुद एएसआई अभिमन्यु सिंह ने थाना प्रभारी लालजी को भेजी थी, जिसके बाद उन्हें जांच का निर्देश दिया गया।

    यूपी पुलिस की इनपुट से खुला राज

    इसी दौरान पुलिस को यूपी से गोपनीय सूचना मिली कि कब्जे में लिए गए वाहन को छुड़ाने के एवज में 4 लाख रुपये की मांग की जा रही है। सूचना सही पाए जाने पर पलामू पुलिस तुरंत हरकत में आई और वाहन व ड्राइवर को पकड़ लिया।

    ड्राइवर का बड़ा खुलासा

    पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि—

    • एएसआई अभिमन्यु सिंह उन्हें शराब तस्करी में मदद करते थे

    • गुरुवार को भी वे यूपी से शराब लेकर आए थे

    • जोरकट पहुंचने पर अभिमन्यु सिंह ने अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर वाहन मालिक से 4 लाख रुपये की मांग कराई

    • उन्हें कहा गया कि यह मांग स्थानीय दबाव के कारण की जा रही है

    ड्राइवर के बयान और साक्ष्यों से मामला मजबूत हुआ।

    जवाब असंतोषजनक, तुरंत निलंबन

    सदर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। एएसआई द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद एसपी ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया।

    पहले भी रहा विवाद

    याद दिला दें कि कुछ वर्षों पहले अभिमन्यु सिंह का एक वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमें वे वर्दी में शराब पार्टी में शामिल दिखे थे। उस समय भी उन्हें लाइन हाजिर किया गया था।

    acb action ASI Suspension CRIME NEWS jharkhand crime Jharkhand Police Liquor Smuggling PALAMU NEWS Palamu Updates Sadar Thana
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.