Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर जान जाने की आशंका
    Breaking News

    गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर जान जाने की आशंका

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    giridih news, pachemba thana, railway track dead body, jharkhand crime news, giridih breaking news, train accident news, prakash das death, giridih police, jharkhand news today
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिचक गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए और तुरंत इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

    सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है।

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    giridih breaking news Giridih News giridih police jharkhand crime news jharkhand news today pachemba thana prakash das death railway track dead body train accident news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.