Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    March 2, 2026

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मानगो थाना बना रणक्षेत्र: दो नर्सिंग होम संचालकों की रंजिश में थाने के भीतर हिंसा और तोड़फोड़
    Breaking News

    मानगो थाना बना रणक्षेत्र: दो नर्सिंग होम संचालकों की रंजिश में थाने के भीतर हिंसा और तोड़फोड़

    AdminBy AdminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मानगो थाना परिसर रविवार देर रात उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब दो निजी नर्सिंग होम के संचालकों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के दर्जनों युवक थाने के भीतर भिड़ गए. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की. 

    पुरानी रंजिश बनी हिंसक टकराव का कारण

    जानकारी के मुताबिक, दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालकों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तनातनी चलती रहती है. घटना से पहले रविवार को दया नर्सिंग होम के संचालक मुमताज के बेटे और सिम्स नर्सिंग होम के संचालक हन्ने के बीच मारपीट हुई थी. इसी मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए हन्ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो थाना पहुंचे थे. पुलिस उनका पक्ष सुन ही रही थी कि तभी मुमताज का बेटा भारी संख्या में समर्थकों को लेकर थाने में घुस आया.

     

    थानेदार के कक्ष के बाहर मारपीट और तोड़फोड़

    थाने के भीतर दोनों गुटों का आमना-सामना होते ही माहौल बिगड़ गया. गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते थानेदार के कक्ष के बाहर जमकर लात-घूसे चलने लगे. युवकों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए थाने की कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं. उपद्रवियों ने रैक में रखी महत्वपूर्ण पुलिसिया फाइलें और रजिस्टर जमीन पर बिखेर और फाड़ दिए. अफरा-तफरी के बीच किसी उपद्रवी ने पुलिस का वायरलेस सेट जमीन पर पटक दिया, जिससे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

     

    पुलिसकर्मियों से भी उलझे उपद्रवी

    घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की संख्या उपद्रवियों के मुकाबले काफी कम थी. जब ड्यूटी पर तैनात जवानों ने इस गुंडागर्दी को रोकने की कोशिश की, तो युवक उनसे ही उलझ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर अपने विरोधियों को थाने से बाहर खींचने का प्रयास किया.

    छावनी में तब्दील हुआ थाना, जांच शुरू

    घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और तुरंत थाना परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया. देर रात तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर डटे रहे. पुलिस अब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    March 2, 2026

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
    • होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं
    • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी
    • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video
    • झारखंड में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी! जमशेदपुर-सरायकेला में 36°C, होली पर साफ रहेगा मौसम
    • नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.