शौच करने गए युवक को जंगली हाथियों ने पटका
घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है. वन विभाग ने इलाज के लिए घायल युवक के परिवार वालों को नगद 5 हजार रुपया दिया है.फॉरेस्टर राणा प्रताप महतो ने बताया कि घटना के वक्त जंगल के पास 16 हाथियों का झुंड मौजूद था. फिलहाल हाथियों का झुंड जूगीलौंग गांव के पास जंगल में डेरा जमाए हुए है.

