Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नए साल पर ठिठुर गया झारखंड! कांके–गुमला में कड़ाके की सर्दी, येलो अलर्ट जारी!
    Breaking News

    नए साल पर ठिठुर गया झारखंड! कांके–गुमला में कड़ाके की सर्दी, येलो अलर्ट जारी!

    AdminBy AdminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है। पहली जनवरी को गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। कांके और गुमला का पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

    शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

    कांका में 4.4 तक लुढका पारा

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रांची का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस कांके और गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 2 जनवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावा दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में सुबह सुबह घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

    इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों यानी 2 और 3 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 4, 5 और 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

    राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। रांची व आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाओं व आंशिक कोहरे से अचानक ठंड बढ़ गई है। हालांकि इसके बाद भी लोगों ने पहली जनवरी का भरपूर लुत्फ उठाया और सैर सपाटे किए।

    अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :

    • 2 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
    • 3 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
    • 4 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
    • 5 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

    कांके में शीतलहर का प्रकोप, नववर्ष की सुबह ठिठुरन में बदली

    नववर्ष के पहले ही दिन कांके क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर और भी तीखा महसूस किया गया। लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जलाते और ऊनी कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

    मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में वर्षा शून्य रही जबकि हवा की औसत गति 2.8 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, जिससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.