Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 9th Jan | Dhanbad

    January 9, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 9th Jan | Ranchi

    January 9, 2026

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार

    January 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, एक रात में 7 लोगों को कुचलकर मार डाला
    Breaking News

    झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, एक रात में 7 लोगों को कुचलकर मार डाला

    AdminBy AdminJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

    बताया गया कि सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने अचानक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। बाबरिया गांव में मृतकों की पहचान सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई, उनके दो मासूम बच्चों और मोगदा लागुरी (दूसरे परिवार से) के रूप में हुई है।

    हाथी का आतंक बाबरिया गांव तक सीमित नहीं रहा। बड़ा पासीया गांव में भी हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं लांपाईसाई गांव में एक अन्य ग्रामीण को हाथी ने रौंदकर मार डाला। इन दोनों गांवों में मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हाथी की निगरानी की जा रही है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और सुरक्षा के उपाय किए जाने की बात कही जा रही है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार

    January 8, 2026

    कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर

    January 8, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर

    January 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th Jan | Ranchi
    • झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव चिन्हों की सूची जारी—तारीखों का इंतज़ार
    • कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर
    • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर
    • झारखंड शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, गोवा से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी नवीन केडिया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.