Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर: मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    Breaking News

    झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर: मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

    AdminBy AdminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Thermometer on snow shows low temperatures - zero. Low temperatures in degrees Celsius and fahrenheit. Cold winter weather - zero celsius thirty two farenheit.
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी और हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड का मौसम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। रांची से सटे मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस में पहुंच गया। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान कांके का न्यूनतम तापमान दो डिग्री और खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड की वजह से जमी पर ओस की बूंदें जम गई।

    मैक्लुस्कीगंज में लपरा निवासी एंग्लो समुदाय के नेल्सन पॉल बॉबी गॉर्डन ने बुधवार को अपने तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं मैक्लुस्कीगंज के जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में डिजिटल मीटर से न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री

    रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। शीतलहर के साथ घने कोहरे का भी असर दिख रहा है। डालटनगंज में सबसे कम विजिबिलिटी 300 मीटर रिकॉर्ड की गई, जबकि देवघर में विजिबिलिटी 600 मीटर रही। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि आज गुरुवार 8 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां,पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ साथ रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।

    तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव

    मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों यानी 10, 11 और 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.