Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की जमानत याचिका खारिज, ACB केस में बड़ा झटका

    January 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमन श्रीवास्तव गैंग पर UAPA की मंजूरी रद्द, अब IPC/BNS में चलेगा ट्रायल

    January 10, 2026

    रांची–साहिबगंज एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, 4 स्पीड कॉरिडोर से बदलेगा राज्य का विकास नक्शा

    January 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में CM हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन
    Breaking News

    जमशेदपुर में CM हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन

    AdminBy AdminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को तकरीबन 1: 20 बजे आदित्यपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उनके साथ घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भी हैं।

    उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

    नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर एमएन सिंह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की कृपा से साल 2022 को आयडा से भूमि मिली थी। यह मेडिकल कॉलेज 100 सीटों से शुरू हो रहा है। उन्होंने इसके लिए सीएम और पू्र्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी बधाई दी।

    कोल्हान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, मिला एक और मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कोल्हान में आज का दिन ऐतिहासिक है। नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पहले बैच का कोर्स शुरू हो चुका है। आज इसका विधिवत उद्घाटन हो रहा है। इस संस्थान ने लंबे अरसे से स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बनाए हैं। यह संस्थान आने वाली पीढ़ी को तराशने में लगे हैं। आप बड़े पैमाने पर युवाओं को बेहतर दिशा दिखाने का काम शुरू किया है। यह सराहनीय है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला काम है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप हैं। आप पढ़ाई कर निकलेंगे तब तक यहां अगली पीढ़ी ऐडमिशन लेगी। जब आप डाक्टर बन कर निकलेंगे तो समाज को आपसे उम्मीद होगी। उस पर आप खरे उतरें।

    स्वास्थ्य सचिव अजय सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जमशेदपुर के आसपास यह तीसरा मेडिकल कॉलेज है। अभी झारखंड में कुल 10 मेडिकल कॉलेज हैं। चार साल के अंदर यह संख्या 20 कर देंगे। चार साल में झारखंड में 20 मेडिकल कॉलेज होंगे। सरकार तीन मेडिकल कॉलेज बना रही है। एक मेडिकल कॉलेज चाइबासा में बन रहा है। एक-एक मेडिकल कॉलेज कोडरमा और बोकारो में बन रहे हैं। सरकार तीन मेडिकल कॉलेज बना रही है। एक मेडिकल कॉलेज चाइबासा में बन रहा है। एक-एक मेडिकल कॉलेज कोडरमा और बोकारो में बन रहे हैं।

    झारखंड में होगा थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों का सर्वे: इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अब झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीजों की सरकार जांच कराई जाएगी। किस जिले में कितने सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीज हैं। इसका आंकड़ा सामने आएगा कि झारखंड में सिकल सेल और थैलेसीमिया के कुल कितने मरीज हैं। इसके बाद सरकार सभी थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों का इलाज होगा। अब तक इन मरीजों का इलाज झारखंड के बाहर होता था। इन मरीजों को दूसरे राज्य जाना पड़ता था। अब झारखंड में ही इन मरीजों का इलाज उपलब्ध होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है।
    स्वास्थ्य मंत्री मीडिया पर भी भड़के। बोले उल्टा पुल्टा चला देते हैं। ऐसा मत कीजिए। हम झारखंड के मेडिकल सिस्टम को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की जमानत याचिका खारिज, ACB केस में बड़ा झटका

    January 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमन श्रीवास्तव गैंग पर UAPA की मंजूरी रद्द, अब IPC/BNS में चलेगा ट्रायल

    January 10, 2026

    रांची–साहिबगंज एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, 4 स्पीड कॉरिडोर से बदलेगा राज्य का विकास नक्शा

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की जमानत याचिका खारिज, ACB केस में बड़ा झटका
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमन श्रीवास्तव गैंग पर UAPA की मंजूरी रद्द, अब IPC/BNS में चलेगा ट्रायल
    • रांची–साहिबगंज एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, 4 स्पीड कॉरिडोर से बदलेगा राज्य का विकास नक्शा
    • झारखंड में जबरदस्त ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा -2 डिग्री
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.