Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे

    March 11, 2026

    झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग

    March 11, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ऑपरेशन AAHT के तहत राँची रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    ऑपरेशन AAHT के तहत राँची रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राँची: कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.01.2026 को आरपीएफ पोस्ट राँची द्वारा सीआईबी/राँची टीम के सहयोग से राँची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एक व्यक्ति के साथ चार लड़कियां संदिग्ध अवस्था में बैठी पाई गईं।

    गहन संदेह के आधार पर सभी को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट राँची लाया गया।पूछताछ के दौरान चारों लड़कियों ने स्वयं को नाबालिग बताया, जिनकी आयु 16 से 17 वर्ष के बीच पाई गई। साथ में मौजूद व्यक्ति की पहचान आकाश मांझी (उम्र 21 वर्ष), निवासी जिला बेतिया, बिहार के रूप में हुई। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति उन्हें तिरुपुर, तमिलनाडु नौकरी दिलाने के बहाने 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन का लालच देकर ले जा रहा था।

    आगे की पूछताछ में आकाश मांझी ने स्वीकार किया कि दयानंद शर्मा, जो तिरुपुर स्थित एक ठेकेदार है, के कहने पर वह लड़कियों को काम के लिए ले जा रहा था तथा प्रति लड़की प्रतिदिन 10 रुपये कमीशन तय हुआ था। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर व्हाट्सएप में 20,000 रुपये (दिनांक 11.01.2026) एवं 9,000 रुपये (दिनांक 12.01.2026) के लेन-देन के स्क्रीनशॉट प्राप्त हुए, जो दयानंद शर्मा द्वारा यात्रा एवं टिकट खर्च के नाम पर भेजे गए थे। उपरोक्त तथ्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा नाबालिग लड़कियों को अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाकर रोजगार के नाम पर मानव तस्करी की जा रही थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राँची से तिरुपुर के लिए जारी पाँच सामान्य श्रेणी के रेल टिकट तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन को जब्त किया गया।आरोपी को जब्त सामान सहित एएचटीयू थाना कोतवाली को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया तथा सभी चारों नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड लाइन राँची को सुरक्षित संरक्षण में सौंप दिया गया।

    इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सोहन लाल, स्टाफ अभिषेक कुमार यादव, संजय यादव, कुमारी दिव्या सिंह, राखी कुमारी तथा हेड कांस्टेबल संजय कुशवाहा (अपराध शाखा, राँची ) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे

    March 11, 2026

    झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग

    March 11, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.