Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    Breaking News

    ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें

    AdminBy AdminJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपना नया कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में स्थानांतरित करने जा रहे हैं। यह परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही कुछ अहम विभाग और मंत्रालय भी होंगे। इसी के साथ आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय शिफ्ट हो सकता है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

    क्या है ‘सेवा तीर्थ?’

    2.26 लाख वर्ग फीट में फैला सेवा तीर्थ नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में है। इस परिसर में 3 अलग-अलग इमारतें हैं। इनमें से एक इमारत सेवा तीर्थ-1 है, जो प्रधानमंत्री कार्यालय है। दूसरी इमारत सेवा तीर्थ-2 है, जहां कैबिनेट सचिवालय का नया मुख्यालय है। पिछले महीने यहां शिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है। वहीं, तीसरी इमारत सेवा तीर्थ-3 है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के कार्यालय होंगे।

    बंद केबिन के बजाय ओपन फ्लोर डिजाइन

    फिलहाल के साउथ ब्लॉक में बंद कमरों के पीछे सीमित पहुंच और व्यवस्थित आवाजाही में अहम फैसले लिए जाते हैं। ‘सेवा तीर्थ’ को इस मॉडल से उलट ओपन फ्लोर जैसा बनाया गया है। इसका उद्देश्य औपचारिकताओं को कम करना, अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाना और आपसी पारदर्शिता की भावना को विकसित करना है। इसकी डिजाइन में भी साउथ ब्लॉक के औपनिवेशिक वास्तुकला को हटाकर भारतीय तत्वों को शामिल किया गया है।

    भूकंप-रोधी इमारत, आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल

    सेवा तीर्थ को एन्क्रिप्टेड संचार प्रणालियों, उन्नत साइबर सुरक्षा नेटवर्क और एकीकृत सुरक्षा वास्तुकला के लैस किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह इमारत भूकंप प्रतिरोधी है और सभी परिस्थितियों में चालू रहने के लिए डिजाइन की गई है। प्रधानमंत्री का निजी कक्ष और सेरोमोनियल रूम्स भव्य बनाए गए हैं। इनका इस्तेमाल विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से बैठकों के लिए होगा। इनकी सजावट में 5,000 साल पुरानी सभ्यता की झलक दिखाई देती है।

    उच्चस्तरीय बैठकों के लिए परिसर में ‘इंडिया हाउस’

    सेवा तीर्थ परिसर में ‘इंडिया हाउस’ नाम से एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस केंद्र भी है। इसे उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों, प्रेस वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए तैयार किया गया है। PMO में पहले ऐसा कोई समर्पित स्थान नहीं था, जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर कई व्यवस्थाएं करनी पड़ती थीं। शुरू में ‘सेवा तीर्थ’ को इसे एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव कहा जाता था। बाद में सेवा को प्राथमिकता देने के चलते नाम बदला गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.