Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»61 दिन बाद लौटी कन्हैया की मुस्कान: रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद किया लापता बच्चा
    Breaking News

    61 दिन बाद लौटी कन्हैया की मुस्कान: रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद किया लापता बच्चा

    AdminBy AdminJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 12 साल का कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी से लापता हो गया था. रांची पुलिस की एसआईटी उसकी सकुशल बरामदगी के लिए सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी.

    इसी दौरान रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है. जिसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कोडरमा पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. एसएसपी खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

     

    61 दिनों से था लापता

    ओरमांझी इलाके के रहने वाला कन्हैया कुमार 22 नवंबर 2025 की शाम से लापता था. कन्हैया की मां के अनुसार. कन्हैया ओरमांझी ब्लॉक चौक के समीप एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था. वहां से लौटकर वह ममता मार्केट के पास पहुंचा, जहां उसकी मां फुचका बेचती थी.

     

    दुकान पर आने के बाद उसने खुद से चाट बनाया और अपनी मां को खाने के लिए दिया. चाट खाने के बाद उसने थोड़ी देर में वापस आने की बात कही. लेकिन वह लौटा नहीं. काफी खोजबीन भी की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

     

    महिला का बड़ा बेटा कृष्णा कुमार 19 साल का है. उसकी एक किडनी खराब है. उससे छोटी बेटी शिवानी कुमारी है. पति अर्जुन साव है, लेकिन शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं हैं. कन्हैया ही था, जो कक्षा तीन में पढ़ाई करता था और शाम में वह फुचका दुकान में हाथ भी बंटाता था.

    रांची पुलिस ने चोरी के 12 बच्चे किए बरामद 

    गौरतलब है कि रांची पुलिस ने बीती दिन एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे घिनौने धंधों में झोंक देता था.

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए  कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

     

    गिरफ्तार आरोपियों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.