Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोहली ने रच दिया ऐसा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे!
    Breaking News

    कोहली ने रच दिया ऐसा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे!

    AdminBy AdminJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़कर कोहली इस ‘कीवी’ टीम के विरुद्ध सबसे ज़्यादा 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिकेट जगत के कई महान बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9-9 शतक लगाए थे, लेकिन अब विराट कोहली इन सभी से आगे निकल चुके हैं.

    यह ऐतिहासिक उपलब्धि विराट कोहली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में हासिल की. न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 108 गेंदों में 124 रन की यादगार पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक था.

    इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने कीवी टीम के विरुद्ध अपने 7 वनडे शतक पूरे कर लिए हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 वनडे शतक दर्ज थे.

    अगर रिकॉर्ड्स पर नज़र डालें तो वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 वनडे पारियों में 1157 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 130 रन रहा. वहीं रिकी पोंटिंग ने 50 वनडे पारियों में 1971 रन बनाए, जिनमें 6 शतक शामिल थे. अब विराट कोहली इन दोनों दिग्गजों से आगे निकल चुके हैं.

    इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भी कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा. पहले मुकाबले में वह 93 रन बनाकर शतक से चूक गए थे, दूसरे मैच में उन्होंने 23 रन बनाए, जबकि तीसरे और निर्णायक वनडे में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया.

    हालांकि, विराट कोहली की इस शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माने जाने वाले होल्कर स्टेडियम में भारत 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 रन से पीछे रह गया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली.

    आपको बचा दें की सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं और उनके बाद विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. यह भी उल्लेखनीय है कि कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही एकटिव हैं, जहां वह लगातार नए रिकॉर्डस बना रहे हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.