Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत
    Breaking News

    झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत

    AdminBy AdminFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला स्थित सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन में रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपराधियों ने बंगले में बम से हमला कर दिया. अज्ञात लोगों ने सिंह मेंशन के अंदर और बाहर दो सुतली बम फेंके. मौके पर तेज धमाके के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके से आसपास के लोग सहम गये और घरों से बाहर निकल आये.

    पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर तत्काल सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सरायढेला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

    दो जगहों पर फेंके गये सुतली बम

    पुलिस के अनुसार पहला सुतली बम रात के लगभग 11.20 बजे झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन के अंदर फेंका गया, जबकि दूसरा बम बाहर सड़क की ओर फेंका गया. दोनों धमाके लगभग एक ही समय पर हुए. जिससे लोगों को किसी बड़ी साजिश की आशंका हुई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों के लोग नींद से जाग गये. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मची रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बम फेंकने वाले कितने लोग थे और किस दिशा में भागे.

    काले रंग की कार से भागते दिखे लोग

    जिस वक्त सिंह मेशन पर हमला हुआ, उस दौरान बंगले के अंदर झरिया विधायक के समर्थक मौजूद थे. जानकारी के अनुसार हमले से कुछ देर पहले ही संजीव सिंह बंगले में पहुंचे थे. उनके पहुंचने के कुछ देर के बाद ही हमला हुआ. बम से हुए धमाके की आवाज सूनकर कुछ समर्थक बाहर की ओर निकले. समर्थकों के अनुसार उन्होंने काले रंग की थार कार से कुछ लोगों को रिकॉर्डिंग करते भागते हुए देखा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.