Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ

    April 14, 2026

    रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

    April 14, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    Breaking News

    झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी

    AdminBy AdminFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों की अचल संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण (आईपीआर) के अनुसार राज्य कैडर के कुल 125 आईपीएस अधिकारियों में से 117 ने अपनी अचल संपत्तियों का ब्यौरा जमा कर दिया है। इस विवरण में सामने आया है कि वर्ष 2025 के दौरान 10 आईपीएस अधिकारियों ने नई जमीन या फ्लैट खरीदे हैं, जबकि अन्य अधिकारियों की संपत्तियां पहले से दर्ज हैं।

    संपत्ति विवरण के मुताबिक 2025 में अचल संपत्ति खरीदने वाले अधिकारियों में अनिल पाल्टा, आशीष बत्रा, अजय लिंडा, अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, आनंद प्रकाश, पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव और सौरभ शामिल हैं। इन अधिकारियों द्वारा खरीदी गई अधिकांश संपत्तियां रांची और उसके आसपास के इलाकों में हैं, जबकि कुछ निवेश अन्य राज्यों में भी किए गए हैं।

    एनआईए में आईजी पद पर पदस्थ आशीष बत्रा ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 504 वर्गयार्ड का एक आवासीय प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 4.33 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं अनिल पाल्टा ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले के जमालपुर में 198 डिसमिल जमीन 4.50 लाख रुपये में खरीदी है।

    रांची जिले में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जमीन और फ्लैट में निवेश किया है। अजय लिंडा ने नगड़ी थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में 14.1 डिसमिल जमीन 32.43 लाख रुपये में खरीदी। अश्विनी कुमार सिन्हा ने नगड़ी स्थित सुगदा में सात लाख रुपये की जमीन ली है। एसीबी के आईजी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कांटाटोली स्थित वासुदेव रेसिडेंसी में 16.66 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा।

    बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने रांची के अरगोड़ा स्थित अशोक नगर बुद्ध विहार के तेजस्वी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपये की लागत से फ्लैट लिया है। वहीं सीआईडी के एसपी पूज्य प्रकाश ने पिठोरिया के सुतियांबे में 34 डिसमिल जमीन 7.82 लाख रुपये में खरीदी। जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने सुगदा में 11.8 डिसमिल जमीन 3.50 लाख रुपये में ली है। एसीबी के एसपी सहदेव साव ने गिरिडीह के खोरीमहुआ में 40 डिसमिल जमीन 3.30 लाख रुपये में खरीदी है, जबकि देवघर के एसपी सौरभ ने वैशाली जिले के मनिहारी में अपनी दादी के नाम पर 15 लाख रुपये की जमीन खरीदने की जानकारी दी है।

    हालांकि अभी भी आठ आईपीएस अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति का विवरण जमा नहीं किया है। इनमें मनीलाल मंडल, प्रभात कुमार, सरोजनी लकड़ा, पितांबर सिंह खेरवार, राकेश रंजन, नाजिश उमर अंसारी, शुभम मीणा और विपिन दुबे के नाम शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों से संपत्ति विवरण जमा कराने की प्रक्रिया जारी है।

    झारखंड के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति से जुड़ा यह विवरण सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, खासकर रांची में बढ़ते रियल एस्टेट निवेश को लेकर।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ

    April 14, 2026

    रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

    April 14, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद

    April 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ
    • रांची में शर्मनाक घटना, Birthday Party के नाम पर बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
    • राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: 30 जून तक e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा नाम, फ्री राशन होगा बंद
    • झारखंड में आज चढ़ेगा पारा: रांची में गर्मी, जमशेदपुर-पलामू में 40°C के करीब तापमान, बारिश के आसार नहीं
    • कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    • 25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.