झारखंड: राज्य में मौसम के पल-पल बदलते मिज़ाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन सुबह 7 बजे के आसपास ही तेज धूप निकलने से गर्मी सताने लगती है। शाम होते-होते एक बार फिर तापमान गिर जाता है और रात में ठंड का एहसास होने लगता है।
पिछले करीब 10 दिनों से जारी इस उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी-खांसी, बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं।
वैलेंटाइन डे पर कैसा रहेगा मौसम?
आज शनिवार, 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। ऐसे में कपल्स बिना बारिश की चिंता के बाहर घूम सकते हैं।
कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि कुछ जिलों में यह 10–11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
आज जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है, वहां ठंड से सिहरन महसूस हो सकती है—
- पलामू
- चतरा
- कोडरमा
- रांची
- लोहरदगा
- खूंटी
- गुमला
- हजारीबाग
- रामगढ़
वहीं जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है—
- देवघर
- साहिबगंज
- गोड्डा
- पाकुड़
- धनबाद
- बोकारो
- जमशेदपुर
- सरायकेला‑खरसावां
इन जिलों में आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।
अपने जिले का अनुमानित तापमान
- रांची: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13°C
- जमशेदपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C
- धनबाद: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 14°C
- डाल्टनगंज: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
- देवघर: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13°C
- मेदिनीनगर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
- मैक्लूसकीगंज: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 12°C

