Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डोरंडा में मर्सडीज कार सवार ने युवक को बोनट पर घसीटा, होमगार्ड को भी कुचला – वकील आरोपी गिरफ्तार!

    February 17, 2026

    धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    February 17, 2026

    CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कटिहार में भीषण आग से 300 दुकानें राख, 7 करोड़ का नुकसान!
    झारखण्ड

    कटिहार में भीषण आग से 300 दुकानें राख, 7 करोड़ का नुकसान!

    AdminBy AdminFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार के कटिहार में रविवार शाम कुरसेला हाट में अचानक लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। इस हादसे में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

    इतने बड़े नुकसान के बाद स्थानीय दुकानदारों पर गहरा आर्थिक संकट मंडराने लगा है। कई दुकानदार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर या बंधन बैंक समेत अन्य संस्थानों से लोन लेकर अपनी छोटी-छोटी दुकानें शुरू की थीं।

    वे रोज की कमाई से परिवार का खर्च चलाने के साथ हर सप्ताह किस्त जमा करते थे। अब दुकानें जल जाने के बाद आय का एकमात्र साधन खत्म हो गया है।

    ऐसे में साप्ताहिक लोन की किस्त चुकाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पीड़ित दुकानदार प्रशासन से जल्द मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे है। ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।

    हर तरफ बर्बादी के निशां

    कुरसेला का नया हाट, चारों तरफ राख व गिरे पड़े मलबे, कहीं-कहीं राख से उठता धुआं और मायूस चेहरे के साथ ताकते लोग, अगलगी के बाद सोमवार को हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी के निशा दिख रहे थे।

    कोई रो रहा था तो माथा पीट रहा था। कोई सिर झटक अपने आप को दिलासा देने की कोशिश कर रहा तो किसी के जुबान पर ताले पड़े थे।

    जुबान बंद पर आंखें आंसूओं से भरे थे। यह तस्वीर कुरसेला के हाट में आम था। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत शहर के बीचो-बीच हृदयस्थली में बसा हुआ दुर्गा हाट आग से पूरी तरीके से जमींदोज हो चुका है।

    अलग-अलग दुकान संचालित करने वाले दुकानदार किसी तरह आग के मलबों पर बैठकर अपने अरमानों को जलता हुआ देख रहे थे।

    लगन की खुशी मातम में बदली

    दुकानदार राजू भगत, मुन्ना गुप्ता, टिंकू साह, सनी जयसवाल, कुंदन शर्मा आदि ने बताया कि उनके आजीविका का एकमात्र साधन दुकान था। जिससे विगत कई वर्षों से उनका जीवन-यापन होता आया था।

    अब ना तो जीने का सहारा बचा है और ना ही आजीविका का साधन। निराश, हताश, मासूम चेहरे धुएं के गुबार के बीच अपने अरमानों को भी जलता हुआ देख अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।

    सोनू, अशोक साह, सुबोध कुमार साह, रंजीत चौधरी आदि ने बताया कि लगन शुरु होने वाला है। इसलिए कर्ज पर पैसा उठाकर दुकानों में सामान भरे थे। अब सब कुछ जलकर राख हो गया। नहीं पता कैसे कर्ज उतरेगा और कैसे परिवार जिएगा।

    आग से साथ सारी योजनाएं जल गई। बताया जाता है कि यह हाट लगभग 20 किलोमीटर की परिधि के ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रमुख बाजार केंद्र है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डोरंडा में मर्सडीज कार सवार ने युवक को बोनट पर घसीटा, होमगार्ड को भी कुचला – वकील आरोपी गिरफ्तार!

    February 17, 2026

    धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    February 17, 2026

    Jharkhand में JSSC का बड़ा फैसला! 400+ अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परिणाम जारी

    February 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • डोरंडा में मर्सडीज कार सवार ने युवक को बोनट पर घसीटा, होमगार्ड को भी कुचला – वकील आरोपी गिरफ्तार!
    • धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत
    • CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप
    • कटिहार में भीषण आग से 300 दुकानें राख, 7 करोड़ का नुकसान!
    • Koylanchal Samvad e-paper | 17th Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 17th Feb | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.