Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक में सत्र संचालन पर हुई चर्चा

    February 17, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती, सभी शेड और संपत्तियां जब्त!

    February 17, 2026

    बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, सलमान खान अस्पताल पहुंचे!

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, सलमान खान अस्पताल पहुंचे!
    Breaking News

    बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, सलमान खान अस्पताल पहुंचे!

    AdminBy AdminFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा के वेटरन फिल्म राइटर सलीम खान को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार सलमान खान के पिता की हालत अचानक से खराब हो गई है और जिसके चलते सलीम को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट करवाया गया है।

    90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की इस खबर ने मनोरंजन जगत की टेंशन बढ़ा दी है। शोले और जंजीर जैसे कई आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए तमाम फैंस दुआ कर रहे हैं।

    अचानक से बिगड़ी सलीम खान की तबीयत

    जावेद अख्तर संग मिलकर सलीम खान ने बतौर फिल्म लेखक बॉलीवुड की कई कल्ट क्लासिक फिल्मों की कहानी को लिखा। अब जब उनका स्वास्थ्य अचानक से खराब हुआ है तो चर्चा का विषय बनना लाजिमी है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह सलीम साहब की तबीयत बिगड़ी और इस कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

    खबर ये भी है कि सलमान खान ने अपने सारे शेड्यूल कैंसिल कर तुरंत पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, अभी इस मामले को लेकर खान फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन 90 वर्षीय सलीम खान की इस तरह से स्वास्थ्य का खराब होना फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है।

    सोशल मीडिया पर तमाम फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में सलीम खान की हेल्थ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स भी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के चलते हेल्थ इस्सू की वजह से सलमान के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इन मूवीज की लिखी कहानी

    बतौर स्क्रीनराइटर सलीम खान की कलम से हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्म की कहानी निकली। जावेद अख्तर संग मिलकर उन्होंने करीब दो दर्जन फिल्मों की स्क्रिप्ट को लिखा। उनकी पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-

    • सीता और गीता
    • शोले
    • डॉन
    • दीवार
    • जंजीर
    • हाथे मेरे साथी
    • मिस्टर इंडिया

    इसके अलावा कई सफल मूवीज की कहानी को सलीम खान ने लिखा। बता दें कि बीते 25 नंवबर 2025 को सलमान खान के पिता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक में सत्र संचालन पर हुई चर्चा

    February 17, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती, सभी शेड और संपत्तियां जब्त!

    February 17, 2026

    डोरंडा में मर्सडीज कार सवार ने युवक को बोनट पर घसीटा, होमगार्ड को भी कुचला – वकील आरोपी गिरफ्तार!

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक में सत्र संचालन पर हुई चर्चा
    • धनबाद में प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती, सभी शेड और संपत्तियां जब्त!
    • बॉलीवुड के दिग्गज राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ी, सलमान खान अस्पताल पहुंचे!
    • डोरंडा में मर्सडीज कार सवार ने युवक को बोनट पर घसीटा, होमगार्ड को भी कुचला – वकील आरोपी गिरफ्तार!
    • धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत
    • CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.