रांची: झारखंड के सभी जिलों में अब धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देने लगी है. अब लगभग हर जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर देखा जा रहा और अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. जहां पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिक तापमान चाईबासा का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया है. यानी यहां पर दोपहर में अच्छी खासी गर्मी देखने को मिली. जहां लोग सिर्फ टीशर्ट और शर्ट में ही दिखाई दिए.
अगर हम आज झारखंड के मौसम की बात करें तो आज देवघर, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज जैसे जिलों में लोगों को गर्मी लग सकती है. क्योंकि यहां के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही है. यहां पर 13 से 14 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखने को मिल सकता है और अधिकतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है. पिछले 24 घंटे तक यहां पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक देखा जा रहा था

