झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 फ़रवरी को बुलायी गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद है. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 24 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बताते चले कि विधानसभा सत्र की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी.

