Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड विस बजट सत्र: हाथी हमलों पर मांडू विधायक का धरना, मुआवजा बढ़ाने की मांग

    February 19, 2026

    रांची में झारखंड जगुआर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

    February 19, 2026

    झारखंड बजट सत्र में गूंजे विस्थापितों के मुद्दे, सरकार ने दी सफाई

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में झारखंड जगुआर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
    Breaking News

    रांची में झारखंड जगुआर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

    AdminBy AdminFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय में झारखंड पुलिस की विशेष एंटी नक्सल इकाई झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जवानों ने आकर्षक परेड और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों का मन मोह लिया।

    कार्यक्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी, जवानों के परिजन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में झारखंड जगुआर के सभी पदाधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उन वीर सपूतों को याद करने का है, जिन्होंने राज्य की सुरक्षा और शांति के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

    उन्होंने बताया कि एक समय राज्य में नक्सल गतिविधियां चरम पर थीं। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में 19 फरवरी 2008 को झारखंड जगुआर का गठन किया गया था। नक्सल उन्मूलन अभियान में इस विशेष बल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

    डीजीपी ने जानकारी दी कि फिलहाल सारंडा जंगल (चाईबासा) क्षेत्र में कुछ नक्सली सक्रिय हैं, जिनके खिलाफ झारखंड जगुआर और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। लगातार रणनीतिक कार्रवाई के कारण झारखंड अब लगभग नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

    उन्होंने यह भी बताया कि जवानों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 10 बेड के अस्पताल के निर्माण की तैयारी की जा रही है।

    वहीं झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि गठन के बाद से इस विशेष बल ने राज्य में शांति स्थापना में अहम योगदान दिया है। अब तक जगुआर के 24 वीर जवान शहीद हुए हैं, जिन्हें पूरे सम्मान के साथ नमन किया गया।

    आईजी ने विश्वास जताया कि पुलिस और जगुआर के समर्पित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही पूरी तरह शांति स्थापित होगी। एंटी नक्सल ऑपरेशन के उद्देश्य से गठित यह विशेष बल अपने लक्ष्य की दिशा में बड़ी सफलता हासिल कर चुका है, जो झारखंड के लिए गर्व की बात है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड विस बजट सत्र: हाथी हमलों पर मांडू विधायक का धरना, मुआवजा बढ़ाने की मांग

    February 19, 2026

    झारखंड बजट सत्र में गूंजे विस्थापितों के मुद्दे, सरकार ने दी सफाई

    February 19, 2026

    रांची के कोकर में मिला खून से सना शव, जांच में जुटी पुलिस

    February 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड विस बजट सत्र: हाथी हमलों पर मांडू विधायक का धरना, मुआवजा बढ़ाने की मांग
    • रांची में झारखंड जगुआर ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
    • झारखंड बजट सत्र में गूंजे विस्थापितों के मुद्दे, सरकार ने दी सफाई
    • रांची के कोकर में मिला खून से सना शव, जांच में जुटी पुलिस
    • ओलचिकी शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक पहल, दुमका में जश्न का माहौल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th Feb | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.