Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पेड़ों के पत्तों से शव को जलाया
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में मिला है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी। हत्या के बाद शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने की भी कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है

