बुढ़मू : थाना क्षेत्र के नाउज में हृदय विदारक घटना सामने आई है. विजली विभाग की घोर लापरवाही से एक युवक की जान चली गई है,11 हजार बिजली के तार के चपेट में आकर सोनू लोहार (17 वर्ष )पिता सिकंदर लोहर की मौक़े पर मौत हो गई.मृतक सोनू लोहार जो सुबह मुँह साफ करने के लिए दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था,जहां बिजली विभाग का गुजरता हुआ 11 हजार वोल्ट तार था जिसके चपेट में मृतक आ गया, मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई. कई घंटे पेड़ पर उसका शव पड़ा रहा, ज़ब स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तब उसकी जानकारी स्थानीय थाना व परिजनों को दी गई, मौक़े पर पहुँचे बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया. उक्त घटना से गांव में मातम छाया हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.परिजनों का आरोप है की अगर पेड़ से 11 हजार बिजली का तार गुजर रहा था तो एक साइन बोर्ड वहाँ लगाना चाहिए था जिससे लोग सतर्क रहते, और किसी की जान माल की छती होने से बचा जा सकता था. यहाँ बिजली विभाग की घोर लापरवाही है.
विभाग की लापरवाही : पेड़ बसे होकर 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा था.यहाँ एक सुचना पट्ट बिजली विभाग के अधिकारियो को लगाना चाहिए था, जिससे ग्रामीण सावधान होते और एक बड़ी घटना से बचा जा सकता था. आज इसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है. यहाँ बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखी जा रही है.इस विषय पर बिजली विभाग के sdo पंकज जी के सरकारी मोबाइल नंबर 9431135629 पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई पर उन्होंने फोन नही उठाया.

