रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है. साथ ही विधायक कल्पना सोरेन ने भी वोट मुख्यमंत्री के साथ वोट किया. राज्य की 48 शहरी निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के लिए मत डाले जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची नगर निगम के संत कुलदीप हाई स्कूल में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है. सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के जितने भी मतदाता हैं, इस लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बने और अपने मतों का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि जिनके जो भी प्रत्याशी हैं, उन्हें वोट करें और काम करने का जिम्मेवारी दें.

