चतरा/राँची। झारखण्ड के चतरा जिले में राँची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस सोमवार की रात क्रैश हो गया। जिसमें सभी सात लोगों
हो गई है। विमान में मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर और दो पायलट सवार थे। यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के कासियातु अंतर्गत करमटांड जंगल में हुआ है प्लेन क्रैश की सूचना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंची जिला प्रशासन ने बचाव और राहत अभियान शुरू कर किया। अभियान के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने प्लेन से सातों शव बरामद कर लिया है जिसमें एक महिला समेत छह पुरुष शामिल है
पुलिस ने एहतियातन घटना स्थल व आसपास के इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटना के हर संभावित पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा सके। मौके पर चतरा की डीसी कीर्ति श्री जी, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार व सिमरिया एसडीओ महेश्वरी यादव समेत 6 से ज्यादा बीडीओ-सीओ के अलावे कई थानो की पुलिस व पारा मिलिट्री फोर्स के जवान कैंप कर रहे हैं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्घटनाग्रस्त प्लेन से मृतकों के शव को भी निकालकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल चतरा भेजा दिया है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार एम्बुलेंस में पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, मरीज की पत्नी अर्चना देवी, उसका भंजा धीरू कुमार के अलावे डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टॉफ
सचिन कुमार मिश्रा सवार थे।
तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
सिमरिया का कसारी जंगल, सोमवार की शाम
समय करीब आठ बज रहे होंगे तेज बारिश हो रही थी। इसी तेज बारिश में लोगों को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इस जोरदार धमाके के बाद कसारी जंगल में तेज बारिश के बीच ग्रामीणों को जंगल से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। उन्हें शक हुआ कि इस तेज बारिश में जोरदार धमाका और फिर जंगल के बीच से आग की तेज लपटें? हो न हो कोई अनहोनी हो गई है। ग्रामीण आनन- फानन में बारिश के बीच घरों से निकलकर जंगल में आग की लपटों के बीच पहुंचे, तो वहां का मंजर ही कुछ और था।

