Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन

    February 25, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत

    February 25, 2026

    चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में रहस्यमयी मौत! स्कीइंग के बाद क्या हुआ ऐसा?

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत
    Breaking News

    वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत

    AdminBy AdminFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामपुरहाट रेल खंड पर स्थित नगरनवी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक लगभग 35 वर्षीय पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला तथा तीन वर्ष की मासूम बच्ची शामिल है.घटना कल शाम की बताई जा रही है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे और रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान डाउन लाइन से तेज रफ्तार में आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. ट्रेन की गति अधिक होने के कारण उन्हें संभलने या हटने का अवसर नहीं मिल सका, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
    घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ तथा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी.

    आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभ में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में आसपास के गांवों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करने पर पता चला कि तीनों पाकुड़ के कली तला मोहल्ला के निवासी थे.पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गमगीन हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन

    February 25, 2026

    चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में रहस्यमयी मौत! स्कीइंग के बाद क्या हुआ ऐसा?

    February 25, 2026

    ‘केरल’ का नाम बदला, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा राज्य

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत
    • चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में रहस्यमयी मौत! स्कीइंग के बाद क्या हुआ ऐसा?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Feb | Ranchi
    • ‘केरल’ का नाम बदला, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा राज्य
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.