Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन

    February 26, 2026

    झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अपराध पीड़ितों को अब मिलेगा 50 हज़ार से 3 लाख तक मुआवजा

    February 26, 2026

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अपराध पीड़ितों को अब मिलेगा 50 हज़ार से 3 लाख तक मुआवजा
    Breaking News

    झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अपराध पीड़ितों को अब मिलेगा 50 हज़ार से 3 लाख तक मुआवजा

    AdminBy AdminFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड सरकार ने झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना 2016 के तहत किसी भी प्रकार के अपराध से हुई हानि या क्षति के लिए पीड़ित या आश्रित को यथोचित मुआवजा भुगतान का प्रावधान किया है । इसके लिए पीड़ित या उसके आश्रित को न्यूनतम राशि का भुगतान किया जाना है ।

    अपराध से हुई हानि या क्षति पर तय की गई है न्यूनतम राशि

    विभिन्न प्रकार के अपराध यथा तेजाब हमला से घायल व्यक्ति को क्षति या हानि होने पर प्रतिकर की न्यूनतम राशि 3 लाख रुपये है वहीं बलात्कार के लिए भी 3 लाख रुपये की मुआवजा राशि का प्रावधान है जबकि नाबालिग का शारीरिक शोषण के लिए 2 लाख, मानव तस्करी से पीड़ित का पुनर्वास के लिए 1 लाख , यौन प्रताड़ना (बलात्कार नहीं) के लिए 50 हज़ार ,किसी भी अपराध में हुई मृत्यु में 2 लाख ,स्थायी विकलांगता (80 प्रतिशत या अधिक )में भी 2 लाख , आंशिक विकलांगता(40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत ) में 1 लाख रुपये, शरीर का 25 प्रतिशत से अधिक जलना (तेज़ाब हमला को छोड़कर) में 2 लाख रुपये, भूर्ण हानि में 50 हज़ार रुपये, प्रजनन क्षमता की हानि में 1.5 लाख रुपये, सीमा पर दो तरफ़ा फ़ायरिंग से पीड़ित महिला के स्थायी विकलांगता (80 प्रतिशत या अधिक) या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता (40 प्रतिशत या अधिक) पर 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि का प्रावधान किया गया है साथ ही किसी भी अपराध में यदि शरीर के किसी भाग या अंग की हानि हो जिसके चलते 40 प्रतिशत से कम विकलांगता होने पर 50 हज़ार रुपये , बाल पीड़ित की साधारण हानि या क्षति 10 हज़ार रुपये और कोई अन्य पीड़ित का पुनर्वास पर 50 हज़ार रुपये की मुआवजा राशि का प्रावधान किया गया है ।

    मुआवजा राशि का निर्धारण

    मुआवजा राशि का निर्धारण पीड़ित व्यक्ति को हुई हानि या क्षति , उपचार में हुए व्यय,अन्त्येष्टि में हुए खर्च आदि के रूप में अनुषंगिक व्यय सहित पुनर्वास के लिए अपेक्षित न्यूनतम रकम के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया है ।

    झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना 2016 के तहत मुआवज़ा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सक्षम आवेदन किया जा सकता है।

    योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि पीड़ित व्यक्ति की उम्र 14 वर्ष से कम है तो प्रतिकर की रकम में विनिर्दिष्ट रकम से 50 प्रतिशत अधिक की बढ़ोतरी की जा सकेगी ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन

    February 26, 2026

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    February 26, 2026

    OBC छात्रवृत्ति पर सदन में घमासान! जयराम महतो ने दिया ब्याज मुक्त ऋण का प्रस्ताव, सरकार ने क्या कहा?

    February 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन
    • झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अपराध पीड़ितों को अब मिलेगा 50 हज़ार से 3 लाख तक मुआवजा
    • पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • OBC छात्रवृत्ति पर सदन में घमासान! जयराम महतो ने दिया ब्याज मुक्त ऋण का प्रस्ताव, सरकार ने क्या कहा?
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम हेमन्त सोरेन ने किया भव्य स्वागत
    • जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दौरा आज, जगन्नाथ केंद्र और मणिपाल-टाटा में करेंगी शिलान्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.