Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची, धनबाद, जामताड़ा… कहां से कौन जीता? देखिए क्या हैं परिणाम

    February 27, 2026

    कोलकाता में तेज भूकंप के झटके! 4.9 तीव्रता से दहशत, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे

    February 27, 2026

    Ranchi नगर निकाय चुनाव 2026: रोशनी खलखो पहले राउंड में 800+ वोटों से आगे, मतगणना जारी!

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»‘मैं कट्टर ईमानदार…’, शराब घोटाले से बरी होते ही रो पड़े केजरीवाल
    Breaking News

    ‘मैं कट्टर ईमानदार…’, शराब घोटाले से बरी होते ही रो पड़े केजरीवाल

    AdminBy AdminFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गई दिल्ली की नई आबकारी नीति में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने जो केस दायर किया था, आज उसमें जांच एजेंसी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

    कोर्ट के फैसले के बाद जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पत्रकारों से बात कर रहे थे तब बोलते-बोलते पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल रो पड़े। रोते-रोते उन्होंने कहा, ‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैं कट्टर ईमानदार हूं, मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई है, यह केस फर्जी था ।

    क्या बोले केजरीवाल

    केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘हमें न्यायपालिका पर भरोसा है… सत्य की जीत हुई… AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यह पूरा फर्जी केस था। यह कहते थे केजरीवाल भ्रष्ट है और फिर रोने लगते हैं। रोते-रोते ही कहते हैं- ‘केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है।’

    वह बोले ‘मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है… अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता…।’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची, धनबाद, जामताड़ा… कहां से कौन जीता? देखिए क्या हैं परिणाम

    February 27, 2026

    कोलकाता में तेज भूकंप के झटके! 4.9 तीव्रता से दहशत, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे

    February 27, 2026

    Ranchi नगर निकाय चुनाव 2026: रोशनी खलखो पहले राउंड में 800+ वोटों से आगे, मतगणना जारी!

    February 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची, धनबाद, जामताड़ा… कहां से कौन जीता? देखिए क्या हैं परिणाम
    • कोलकाता में तेज भूकंप के झटके! 4.9 तीव्रता से दहशत, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे
    • Ranchi नगर निकाय चुनाव 2026: रोशनी खलखो पहले राउंड में 800+ वोटों से आगे, मतगणना जारी!
    • ‘मैं कट्टर ईमानदार…’, शराब घोटाले से बरी होते ही रो पड़े केजरीवाल
    • Jharkhand Municipal Election Results 2026 : 48 नगर निकायों की काउंटिंग जारी, कई वार्डों में जीत का ऐलान!
    • क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.