Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026

    कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video

    March 2, 2026

    झारखंड में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी! जमशेदपुर-सरायकेला में 36°C, होली पर साफ रहेगा मौसम

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज
    Breaking News

    कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज

    AdminBy AdminMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार को कुड़मी समाज की भव्य महारैली का आयोजन किया गया। “कुड़मी अधिकार महारैली” में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने की मांग को मजबूत करना था।

    पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक झलक

    रैली में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप पर पूरा मैदान गूंज उठा। “पहचान दो, अधिकार दो” जैसे नारों से सभा स्थल गूंजता रहा।
    रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और दुमका सहित कई जिलों से समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। खास बात यह रही कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

    नेताओं ने रखी अपनी बात

    सभा को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक पहचान की पुनर्स्थापना के लिए है।
    वहीं शीतल ओहदार ने इसे वर्षों की उपेक्षा का परिणाम बताया और कहा कि कुड़मी समाज अब अपने अधिकारों के लिए संगठित हो चुका है।

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर आरोप लगाया कि कुड़मी समाज की एकजुटता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग दोहराई कि कुड़मी समुदाय को एसटी सूची में शामिल किया जाए और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिया जाए।

    नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।

    कई वक्ताओं ने किया संबोधन

    जनसभा को शीतल अहदार, नागेंद्र महतो, लम्बोदर महतो, जयमुनी महतो, शखीचंद महतो, राजेंद्र महतो, रामपदो महतो, रणधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अमित महतो (दिल्ली), जोशोदा देवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, ओमप्रकाश महतो, सोनालाल महतो, राजकिशोर महतो, हरिकृष्ण महतो और रंजीत महतो समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

    सभा के माध्यम से कुड़मी समाज ने यह संदेश दिया कि वे अपनी पहचान और संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित और प्रतिबद्ध हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026

    कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video

    March 2, 2026

    झारखंड में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी! जमशेदपुर-सरायकेला में 36°C, होली पर साफ रहेगा मौसम

    March 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी
    • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video
    • झारखंड में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी! जमशेदपुर-सरायकेला में 36°C, होली पर साफ रहेगा मौसम
    • नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड
    • कुड़मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, 8वीं अनुसूची में कुड़माली भाषा शामिल करने की मांग तेज
    • Koylanchal Samvad e-paper | 2nd Mar | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.