Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    Breaking News

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    AdminBy AdminMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार की राजनीति अब नई दिशा में बढ़ने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इससे कुछ देर पहले तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने एक X पोस्ट के जरिए कहा कि वो राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा, “मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद थे। नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है।

    बिहार विधानसभा में नामांकन प्रक्रिया जारी

    बिहार विधानसभा में राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गृह मंत्री अमित शाह सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मौजूद हैं।

    चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को दीं शुभकामनाएं

    चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री जी, आपको एनडीए गठबंधन की ओर से राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।”

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.