Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नवजात के साथ महिला कोविड हॉस्पिटल में कराई गई भर्ती, कल कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर भाग गई थी अस्पताल से
    झारखण्ड

    नवजात के साथ महिला कोविड हॉस्पिटल में कराई गई भर्ती, कल कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर भाग गई थी अस्पताल से

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: सदर अस्पताल से शनिवार को फरार गर्भवती महिला को पुलिस ने उसके घर से रविवार दोपहर बरामद कर लिया। महिला ने शनिवार की रात एक निजी क्लीनिक में बच्चे को जन्म दिया और फिर नवलशाही थाना अंतर्गत ग्राम ताराटांड स्थित अपने घर पहुंच गई। इधर, प्रसव कराने वाले क्लीनिक में पहुंची टीम ने संचालक से क्लीनिक के निबंधन सहित अन्य कागजात मांगा, जिसपर संचालक की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया। इसके बाद जांच टीम ने क्लीनिक के ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे मशीन के कमरे को सील कर दिया। साथ ही संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले क्लीनिक संचालक समेत सभी कर्मियोंं को क्लीनिक में ही होम क्वारैंटाइन कर दिया।

    बताते चलें कि सदर अस्पताल में कोरोना जांच को लेकर पहुंची एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके वहां से अचानक गायब हो जाने से पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए जिले के अन्य अस्पतालों को इस मामले में सूचित किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. रंजन ने बताया कि गर्भवती महिला को उसके परिजनों द्वारा प्रसव के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां ट्रूनैट से कराए गए जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी दौरान वह गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ वहां से अचानक गायब हो गई। मोबाइल से परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर परिजनों द्वारा कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया।

    नवजात के रोने की आवाज से पुलिस ने महिला को बरामद किया
    प्रसव के बाद महिला अपने घर नवलशाही थाना क्षेत्र के ताराटांड पहुंच गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे बरामद करने के लिए उसके घर पर पहुंची। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब 1 बजे थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान वहां पहुंचे। पूछताछ के दौरान परिजनों में महिला के घर में होने से इंकार कर दिया। पुलिस जब लौटने लगी तभी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को नवजात के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.