Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Breaking News

    किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास

    AdminBy AdminMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: किसी के पिता दर्जी हैं, तो किसी के पिता डाकघर में क्लर्क। सीमित संसाधन, छोटे शहर और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि, लेकिन सपने बड़े। ये कहानियां झारखंड के उन युवाओं की है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दुमका जिले के कुमड़ाबाद की सुदीपा दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की है। सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर हैं और मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के सहारे सेल्फ-स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की।

    दुमका की सुदीपा को कामयाबी

    सुदीपा नियमित रूप से दुमका के राजकीय पुस्तकालय में पढ़ाई करती थीं और ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत बनाती रहीं। तीसरे प्रयास में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली। इससे पहले उनका चयन झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है।

    साहिबगंज की निहारिका को 365वीं रैंक

    साहिबगंज जिले के कुलीपाड़ा की रहने वाली निहारिका सिन्हा ने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 365 हासिल की है। निहारिका बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं, जबकि मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के पद पर कार्यरत हैं।

    सीमित संसाधनों में मिली कामयाबी

    सीमित संसाधनों के बावजूद निहारिका ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने 2018 में सेंट जेवियर स्कूल, साहिबगंज से दसवीं और 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता से 2023 में राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। पहले प्रयास में उन्हें मेंस परीक्षा में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल कर लिया।

    बोकारो की अपूर्वा को 42वीं रैंक

    बोकारो की अपूर्वा वर्मा ने भी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल की है। अपूर्वा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। व्यस्त सरकारी सेवा के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

    104 रैंक पर लातेहार के विपुल गुप्ता

    इसके अलावा लातेहार के विपुल गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 103 हासिल की है, जबकि रांची के डोरंडा स्थित फिरदौस नगर निवासी इस्तियाक ऑल इंडिया रैंक 354 और धनबाद की श्रुति मोदी ने 569वीं रैंक प्राप्त कर अंतिम सूची में जगह बनाई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026

    झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.