रांची से जारी एक अहम निर्देश में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी कर दिया हैं. आदेश के अनुसार, 9 मार्च से पूरे राज्य में पुलिसकर्मी गर्मियों की वर्दी में ड्यूटी करते नजर आएंगे. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान 9 मार्च से ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करेंगे.

