पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 07.03.2026 को मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एप्टी के जंगली क्षेत्र में छापामारी एवं विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर करीब 04 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को चिन्हित कर मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। संलिप्त लोगों का नाम-पता सत्यापित कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज करते हुए विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

