Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    Breaking News

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    AdminBy AdminMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चुनावी सरगर्मी के बीच सीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बहुत ही खास हो सकता है। सीएम सोरेन असम दौरे पर कई सभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान हेमंत सोरेन असम में रह रहे झारखंड मूल के आदिवासियों के बीच कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। सीएम सोरेन एक बार फिर आदिवासियों का मुद्दा उठा सकते हैं।

    तिनसुकिया में हेमंत सोरेन ने उठाया था आदिवासियों का मुद्दा

    दरअसल कुछ दिन पहले सीएम हेमंत सोरेन ने तिनसुकिया में एक कार्यक्रम के दौरान असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के अधिकारों और सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसी को देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम सीरेन फिर से आदिवासियों के मुद्दे को उठाएंगे।

    बता दें, झामुमो का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में असम का दौरा कर चुका है, जिसने वहां के आदिवासियों की स्थिति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी।

    असम जाने से एक दिन पहले राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन

    असम रवानगी से ठीक पहले सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्यपाल को राज्य में चल रही विभिन्न विकासपरक और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से अवगत कराया।

    विधानसभा में नियुक्तियों पर तकरार

    सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सरकारी नौकरियों में रिक्तियों का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के सवाल का जवाब देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सरकार का पक्ष रखा।

    मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में अब तक 30,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। पिछले 20-25 वर्षों से लंबित रिक्तियों को वित्तीय संसाधनों और आवश्यकता के अनुसार भरा जा रहा है। जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है।

    73 हजार पद अब भी खाली: भाजपा

    वहीं, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने ‘मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली’ के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि राज्य में अब भी लगभग 73,000 पद रिक्त हैं। इसी क्रम में रांची विधायक सी.पी. सिंह ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वित्तीय संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर नियुक्तियों को टाला जाएगा? उन्होंने पूछा कि क्या विभाग जब तक मांग नहीं करेंगे, तब तक पद खाली ही रहेंगे?

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.