रांची: झारखंड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने एक बड़ी सूची जारी की है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 87 वांटेड अपराधियों के नाम शामिल हैं. इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आम जनता से इन अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग की अपील की है.

