Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    Breaking News

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    AdminBy AdminMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा में झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने कई फलों, सब्जियों एवं वनोत्पादों का उदाहरण देते हुए कहा कि दूसरे देशों में इनकी काफी मांग है, लेकिन वैश्विक बाजार की सुविधा नहीं होने से किसानों को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

    उन्होंने झारखंड में एग्रो एक्सपोर्ट हब की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र को भेजने तथा रांची तथा देवघर एयरपोर्ट पर फलों, सब्जियों एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब स्थापित करने का सुझाव राज्य सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुणवत्ता की जांच के लिए कोलकाता एयरपोर्ट भेजा जाता है, जिसमें काफी परेशानी होती है।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य में अदरक, महुआ, कटहल, टमाटर, इमली समेत कई प्रकार के फल-सब्जियों और कृषि उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, लेकिन गुणवत्ता परीक्षण की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को वैश्विक बाजार का लाभ नहीं मिल पाता।

    उन्होंने राज्य में कृषि और वन उत्पादों की मैपिंग कर एक स्पष्ट योजना तैयार करने और उनके वैश्विक बाजार में खपत का आकलन करने का सुझाव दिया।

    इस पर जवाब देते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भविष्य में मानक गुणवत्ता परीक्षण की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। उसपर कुछ क्वेरी किया गया, जिसका जवाब देने के बाद प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया।

    उन्होंने विधायक के सुझाव पर एक बार फिर उसपर प्रयास करने तथा आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार की टीम के साथ उसपर बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उनके सभी सुझावों पर विचार करने का भी आश्वासन दिया।

    इससे पहले कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने हरित ग्राम योजना के तहत कई फलदार पौधे लगाए हैं जो बड़े हो गए हैं। आनेवाले वर्षों में फलों का उत्पादन होगा, जिसके लिए वैश्विक बाजार की आवश्यकता होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.