छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अफीम की खेती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम की फसल बरामद की है। खजूरी गांव के बाद कोरंधा में भी पुलिस को अफीम की खेती की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किसानों ने खुलासा किया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह अफीम है। लीज में लेकर खेत में खेती होती थी
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अफीम की खेती के बारे में जानते ही नहीं थे। उन्हें यह भी नहीं पता था कि अफीम की खेती करना गैर कानूनी है। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि किसान ने हर साल 6 हजार रुपए देने की शर्त पर जमीन ली थी।
पुलिस की पूछताछ में क्या खुलासा हुआ
पुलिस ने अफीम की खेती करने के मामले में किसान सहादुर नगेशिया और टुईला राम को गिरफ्तार किया गया है। टुईला राम ने पुलिस को बताया कि उसके पास खेत नहीं है उसने गांव के ही रहने वाले रोपना से छह हजार रुपये सालाना देने के शर्त पर खेत को लीज पर लिया था। उसने खेत पर मक्के की फसल लगाई लेकिन उसे फायदा नहीं हुआ।

