Ranchi : नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल गया है. वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव में जीत हासिल की है. गुरुवार को डीसी कार्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान | मुकाबला काफी अहम रहा, क्योंकि इस पद के लिए दो नव निर्वाचित पार्षद मैदान में थे.डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड 31 के नीरज कुमार और वार्ड 44 के परमजीत सिंह पार्षद के बीच सीधी टक्कर हुई.
चुनाव में नगर निगम के 53 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. मतदान के बाद नीरज कुमार को विजयी घोषित किया गया. इसके साथ ही नगर निगम की नई सरकार में डिप्टी मेयर के पद पर उनका नाम तय हो गया.
चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. डीसी कार्यालय परिसर में दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही. डिप्टी मेयर पद का यह चुनाव नगर निगम के लिए खास माना गया. क्योंकि नगर निगम में तीन साल बाद चुनाव हो रहा है.
इसके बाद से मेयर और डिप्टी मेयर समेत 53 वार्ड पार्षद के पद खाली थे. अब रांची शहर में नई सरकार का गठन हो गया. मेयर रोशनी खलखो और नीरज कुमार दोनों ही भाजपा समर्थित पार्टी से जुड़े हुए हैं.

