झारखंड मुक्ति मोर्चा का असम में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो सका। झामुमो ने आखिरकार असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक मजबत सीट से प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ से तेहरू गौर, खुमतई से अमित नाग को टिकट मिला है।
चाबुआ से भूपेन मुरारी, गोसाईगांव से फेडक्रिसन हांसदा, सोनारी से बलदेव तेली, दुलाजान से पीटर मिंज, रोगोंनादी से पबन सौताल, डिगबोई से भरत नायक चुनाव लड़ेंगे।
वहीं भेरगांव से प्रभात दास पनिका, तिंगखौंग से महावीर बास्के, बरचलिया से अब्दुल मजान, रांगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो, मरगहटिया से जमाल मिंज, नहरकटिया से संजय बाघ, माकुम से मुन्ना कर्मकार का नाम लिस्ट में हैं।
दुमदुमा विधानसभा सीट से रत्नाकर तांती, सारूपाथर से साहिल मुंडा, टीटाबोर से सोनिया, बोकाजन से प्रतापचिंग रंगपहाड़ और खोवांग से प्रभाकर दास का नाम शामिल हैं।
बता दें कि असम में हेमंत सोरेन पिछले कुछ माह से लगातार सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।
कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने पर भी आदिवासी इलाकों में पार्टी की योजना मजबूती से चुनाव लड़ने की है। अब पार्टी असम में भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ मैदान में हैं। गौरतलब है कि राजद-कांग्रेस ने बिहार चुनाव में भी जेएमएम को भाव नहीं दिया था।

