Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026

    झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    Breaking News

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    AdminBy AdminMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: हर वर्ष 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है. यह दिन जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी के जीवाणु की खोज की याद में मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व तपेदिक दिवस का थीम ‘Yes! We Can End TB–Led by Bharat, Powered by Janbhagidari’ रखा गया है.

    इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन को तेज करना है. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम झारखंड के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के साथ-साथ झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Elimination Programme) चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश से टीबी का उन्मूलन करना है. कार्यक्रम के तहत टीबी के मरीजों को समय पर जांच, मुफ्त इलाज और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

    2025 में 9.49 लाख संदिग्ध मरीजों की हुई जांच

    डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में झारखंड में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच हुई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में राज्य में 9,49,254 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिसमें 67,049 टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू किया गया. राज्य में टीबी उपचार की सफलता दर लगभग 90 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय लक्ष्य 85 प्रतिशत से अधिक है.

    राज्य में मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा

    राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में टीबी की जांच और उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के स्टेट नोडल अधिकारी के अनुसार राज्य में 389 बलगम जांच केंद्र, 41 CB-NAAT जांच केंद्र, दो अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (रांची और धनबाद) और 177 True-nat मशीनों के माध्यम से प्रखंड स्तर पर टीबी जांच की सुविधा लोगों को पहुंचाई जा रही है. इन सुविधाओं के जरिए ड्रग सेंसिटिव और ड्रग रेजिस्टेंट टीबी की पहचान और इलाज किया जा रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    March 24, 2026

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
    • जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    • झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.