Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कैब, ऑटो और ई-रिक्शा में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन, डीसी-एसपी को जांच कर सख्ती बरतने का आदेश
    झारखण्ड

    कैब, ऑटो और ई-रिक्शा में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन, डीसी-एसपी को जांच कर सख्ती बरतने का आदेश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राज्यभर में संक्रमण से निपटने के लिए परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इस वजह से खासकर रांची में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बाहर से झारखंड और रांची में आने-वाले वाहनों की भी जांच सख्ती से नहीं हो रही है। शहर में चलने वाले वाहनों की भी जांच करने में प्रशासनिक अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। इस वजह से लोग खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे हैं। इस वजह से कोरोना का प्रसार हो रहा है। इस बात का खुलासा परिवहन सचिव के रवि कुमार द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों और टोल प्लाजा की जांच के दौरान हुआ।

    इसके बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिले के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर साफ शब्दों में कहा है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी एसडीओ, ट्रैफिक एसपी, डीटीओ और एमवीआई को गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। लेकिन नियमित रूप से जांच नहीं होने से नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इससे संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, गाड़ी में सीमित लोगों के चलने, मास्क- सैनिटाइजर का प्रयोग करने, कैब में यात्रियों का डिटेल नोट करने जैसे नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

    सचिव ने सभी जिला के अधिकारियों को गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए विभिन्न अपराधों में जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जिले से रिपोर्ट भी तलब की गई है।

    क्या है गाइडलाइन
    4 लोगों तक के बैठने की क्षमता वाले ऑटो रिक्शा में चालक को छोड़कर दो लोगों के बैठने की अनुमति है। वहीं, 7 लोगों के बैठने की क्षमता वाले ऑटो रिक्शा या वाहनों में चालक को छोड़कर 4 ही लोग बैठ सकते हैं। ई-रिक्शा में चालक के अलावा दो और रिक्शा में केवल एक व्यक्ति के बैठने की छूट दी गई है। इसके साथ ही इन वाहनों में बैठने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीट के दोनों किनारे पर बैठने का नियम बनाया गया है। यात्रा करने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.