Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    March 25, 2026

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    Breaking News

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    AdminBy AdminMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी में अपराधी दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं. पहले पुंदाग स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती की घटना हुई. वहीं बीती देर रात रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक और कार से पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर नकदी लूट कर फरार हो गए. पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से लगभग दो हजार रुपये लेकर भाग निकले. इस घटना से इलाके में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया है.

    बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरी जांच शुरू कर दी गई. उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

    पुलिस का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोल पंपों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और आसपास के सभी पेट्रोल पंपों और दुकानों से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं.

    स्थानीय लोग भी इस घटना से परेशान हैं और उन्होंने प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    यह मामला राजधानी रांची में रात के समय बढ़ती हुई अपराध दर की चिंता को फिर से सामने लाता है, और पुलिस प्रशासन की तत्परता पर भी सवाल खड़ा करता है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    March 25, 2026

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    • हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
    • राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Ranchi
    • DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.