झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कई और नामों को शामिल किया गया हैं. संशोधित लिस्ट में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य को भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया गया है. वहीं, नगर विकास मंत्री को भी जगह मिली है. विधायक आलोक सोरेन को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

