सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पांचवे चरण के अंतिम दिन आज नालंदा और पटना का दौरा करेंगे। इस दौरान वो करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे। सीएम नीतीश कुमार सुबह 10.30 बजे नालंदा पहुंचे और वहीं उनके सारे कार्यक्रम हुए। इसके बाद उन्होंने जनसभा भी की। लेकिन हर यात्रा की तरह इस बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनके साथ नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद वहां सनसनी फैल गई। इसके बाद पूरे कोर्ट कैम्पस को खाली करा कर वहां तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अलावा नालंदा में एक सरकारी कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

