धनबाद कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक बार फिर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ईमेल के जरिए परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह तीसरी बार है जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने धनबाद कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की धमकी दी है.धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन में अलर्ट मोड में आए और तुरंत पूरे परिसर को छानबीन में तब्दील कर दी.
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ कई थानों की टीम धनबाद कोर्ट परिसर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया.विशेष डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची और परिसर के एक-एक कमरे, गलियारे, पार्किंग और हर कोने की जांच की.घंटों चली तलाशी के बावजूद पुलिस को अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
मौके पर मौजूद सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रक्रिया के तहत डॉग स्क्वाड को बुलाया गया था.धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर हर जगह जांच की गई उन्होंने कहा कि यह ऑक्स मेल है और फिलहाल इसमें कोई तथ्य नहीं दिख रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम लगी हुई है जैसे ही मेल भेजने वाले का सुराग मिलेगा, पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है.

