लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। 14022/14021 आनंद विहार टर्मिनल–पुरुलिया एक्सप्रेस के रूप में संचालित होने वाली यह ट्रेन 2 अप्रैल (गुरुवार) से आनंद विहार से और 4 अप्रैल (शुक्रवार) से पुरुलिया से चलेगी।
14022 हर गुरुवार सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी और अगले दिन शुक्रवार को 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया से हर शुक्रवार शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर शनिवार रात 23:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, जपला, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा, रांची और मुरी में होगा।
रांची स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह लगभग 07:20 बजे पहुंचेगी और 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इससे हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पहले हो चुका है उद्घाटन
उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को इस ट्रेन का उद्घाटन पुरुलिया से किया गया था। उद्घाटन के बाद ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से इसे रवाना किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और विधायक सीपी सिंह मौजूद थे।
रांची को मिलेगा बड़ा फायदा
इस ट्रेन के शुरू होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि अब रांची से लखनऊ और अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी, जो पहले नहीं थी।
इन दोनों शहरों के लिए लंबे समय से सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी,

