Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम

    April 3, 2026

    मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार
    Breaking News

    मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार

    AdminBy AdminApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। तुरकौलिया इलाके में संदिग्ध हालात में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर चार हो गया है, जबकि कई अन्य लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए SP स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से तुरकौलिया थानेदार उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें पूरे इलाके में सघन छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जो लोग बीमार हैं वे डरे नहीं और इलाज के लिए सामने आएं ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

    जहरीली शराब से अब तक 4 की मौत

    शुक्रवार तक मरने वालों में परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार शामिल हैं। प्रमोद यादव के भाई ने इसे जहरीली शराब पिलाकर की गई हत्या करार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि पहली नजर में ये शराब सेवन का मामला है। कार्रवाई के तहत परसौना के चौकीदार भरत राय को भी गिरफ्तार किया गया।
    मृतकों के नाम

    • परीक्षण मांझी
    • हीरालाल भगत
    • प्रमोद यादव
    • चंदू कुमार

     

    सरगना नागा राय सहित 12 पकड़े गए

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब की बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय को दबोच लिया। अब तक इस मामले में कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल सात लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। रघुनाथपुर थाने में इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम

    April 3, 2026

    माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO

    April 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू! अगले 48 घंटे बेहद अहम
    • मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर! 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड, 12 गिरफ्तार
    • माओवादी नेता किशन दा का जेल में निधन! रांची में हाई अलर्ट
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO
    • रांची-लोहरदगा रूट पर बड़ी राहत! अब चलेगी एक और MEMU ट्रेन
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.