जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): एग्रीको इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे टीस्को क्वार्टर की दीवार को तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार को गाड़ी से बाहर निकाला. और अस्पताल पहुंचाया. सभी को हल्की चोट आई है. वहीं मामले की जानकारी थाना को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मेज जुटी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार बहुत तेजी में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया. देखते ही देखते कार सड़क किनारे बनी दीवार से जोरदार टक्कर के साथ जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टीस्को क्वार्टर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. अगर कुछ सेकंड की चूक होती, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी.

